नोएडा। सेक्टर 19 में रहने वाली महिला को 15 दिन पहले काम पर बिना वेरिफिकेशन के घरेलू सहायिका को रखना भारी पड़ गया। महिला के घर पर ही आरोपित काम मांगने आई थी। पीड़िता ने सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही।
नोएडा सेक्टर 19 में रहने वालीं टीना सिंह के घर तीन जुलाई को एक घरेलू सहायिका साफ-सफाई का काम मांगने आई थी। घरेलू सहायिका की जरूरत होने के चलते बात की।
सभी शर्त मांगने पर उन्होंने घरेलू सहायिका को काम पर रख लिया। वह समय पर आती और काम कर चली जाती। वह शुक्रवार को बीच काम छोड़कर ही पांच मिनट में आने की बात बोलकर गई, लेकिन लौटी नहीं।
अलमारी चेक की तो उड़े होश
शक होने पर अलमारी चेक की तो पता चला कि सोने की तीन अंगूठियां, सोने का एक झुमका, दो मंगलसूत्र, एक चेन, दो पेंडेंट और 10 हजार रुपये नकदी नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी न गहने मिले और न ही घरेलू सहायिक का पता चला।
उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही।

