दिल्ली में स्क्रैप कारोबारी का किडनैप, बदमाशों ने कार में बैठाकर की हवाई फायरिंग

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली – नई दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। हथियारों से लैस बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी को जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कारोबारी को कई घंटों तक कार में इधर-उधर घुमाया और दहशत फैलाने के लिए रास्ते में कई बार फायरिंग भी की।

घटना के बाद आरोपी कारोबारी को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पीड़ित को चेतावनी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसकी जान ले ली जाएगी। इसके बावजूद पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद ईशान के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-26 में रहते हैं और फरीदाबाद में एल्युमिनियम स्क्रैप का कारोबार करते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि 2 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक अचानक उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और उन्हें जबरन कार से उतारकर पीछे की सीट पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उनकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment