बुलंदशहर में बहन की शादी पर हाथ में तमंचा लेकर कर रहा था डांस, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा

Rohit Kumar
1 Min Read

बुलंदशहर में जनपद के रामघाट थाना क्षेत्र में हुई एक शादी में तमंचे पर जमकर डिस्को हुआ। बारात में आए युवकों ने कानून प्रशासन को धता बताते हुए खुलेआम तमंचा लहराया। यही नहीं तमंचा लहराने के साथ-साथ जमकर हर्ष फायरिंग भी की गई। तमंचे पर हुए इस डिस्को का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पुलिस आरोपी को चिह्नित कर उसकी तलाश में जुट गई है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

तमंचे पर डिस्को को लेकर पहले भी कई प्रकार के हादसे हो चुके हैं। अभी खुर्जा में ही अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। डीजे की धुन पर युवक का हाथ में तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। युवक एक हाथ में तमंचा दूसरे हाथ में फोन से लहराते हुए तमंचे की सेल्फी भी लेता दिख रहा है। बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि रामघाट थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment