बहराइच में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या कर घर में ही दफना दिया शव, जानिए कैसे पकड़ में आया

Rohit Kumar
2 Min Read

बहराइच: बहराइच से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर गाड़ दिया. मृतका के परिजनों ने जब उसके बारे में जानकारी लेना चाही, तो पहले आरोपी कहानियां गढ़ता रहा, जब कड़ाई से पूंछताछ कि गई, तो आरोपी ने घर में गड़ी पत्नी की लाश का राजफाश किया.

क्या है पूरा मामला
थाना दरगाह के बक्शीपुरा,घोसियन बाग इलाके में प्राइमरी स्कूल के टीचर  पवन गुप्ता ने अपनी पत्नी हिमांशी गुप्ता की हत्या कर शव को घर में में गाड़ दिया था. दरअसल मामला आपसी विवाद का है. दरगाह शरीफ थाना इलाके के मोहल्ला नौवागढी के रहने वाली हिमांशी ने शिक्षक पवन गुप्ता से साल 2016 में प्रेम विवाह किया था. लव मैरिज के बाद दोनों मकान बनवाकर रह रहे थे.  जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 18 अप्रैल को किसी बात पर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पति ने पत्नी की पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी.

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई FIR
पुलिस ने आरोपी के घर में खुदाई कर मृतका की लाश बरामद कर ली है. आरोपी के खिलाफ, धारा 304, 202, 3/4 डी.पी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए जुट गई है.

Share This Article
Leave a Comment