मैंने हमेशा ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है और अब हमारी मेहनत रंग लाएगी- कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी ने पार्टी नेतृत्व पर अपना भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि पार्टी उन पर विश्वास करेगी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है और अब हमारी मेहनत रंग लाएगी। हम पार्टी के नेतृत्व के विश्वास को जीत में बदलकर उनके चरणों में रखेंगे।

शमशेर सिंह जोगी का यह बयान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश भरने वाला माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी मजबूत हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment