कपड़ों को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी जावेद को दी धमकी, एक्ट्रेस बोली- मैं किसी से डरती नहीं

Rohit Kumar
2 Min Read

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फ ​​जावेद को अपनी ड्रेसेज़ की वजह से हमेशा ट्रोल किया जाता है. कोई उनके डिजाइनर कपड़ों की तारीफ करता है तो कोई बेइज्जती. लेकिन ज्यादातर लोग उर्फी जावेद को उनके कपड़ों के लिए कोसते नजर आते हैं. एक बार फिर उन्हें कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा. हाल ही में बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी को एक वीडियो जारी कर खुले आम धमकी दी है कि वे जिसमें उन्होंने सुधार जा उर्फी… जय हिंद कहा है. ये मैसेज उर्फी जावेद के लिए है, जो आज के समय में खुद को बहुत बड़ा फैशन डिजाइनर समझ रही हैं. वह फैशन के नाम पर जो कपड़े पहन रही हैं, उससे समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है. यह भारत की संस्कृति नहीं है. भाऊ ने उर्फी को कहा कि सुधर जा बेटा- वरना हम तुम्हें सुधार देंगे.

भाऊ का ये वीडियो देखकर उर्फी भई कहां चुप रहने वाली थी. उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) पर निशाना साधा उर्फी ने कहा कि शुरू में ये लोग मेरे दोस्त बनना चाहते थे लेकिन मैंने दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया तो ये अब धमकी देने पर उतर आए हैं. पहले तो तुम लोग जो गाली देते हो उसे ठीक करो. कितने लोगों को आपने गालियों से ठीक किया है. मैं चाहूं तो आपको जेल भिजवा सकती हूं लेकिन आप पहले भी लाखों बार जेल जा चुके हैं आपको इससे क्या फर्क फड़ता है. उर्फी ने लिखा- भाऊ मुझसे प्रमोशन करवाना चाहते थे लेकिन मैंने मना कर दिया. इसलिए उन्होंने ऐसा किया है.

Share This Article
Leave a Comment