यूक्रेन-रूस युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में सात व आठ मार्च को होगी सुनवाई

Rohit Kumar
2 Min Read

एम्स्टर्डम: रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. रूस ने मंगलवार को कीव में टीवी टावर को ध्वस्त कर दिया। वहीं, यूरोपीय संघ रूस पर प्रतिबंध लगाना जारी रखे हुए है। अब यूरोपीय संघ ने रूस के स्थानीय मीडिया स्पुतनिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा एपल ने रूस में अपने सभी उत्पादों की बिक्री भी बंद कर दी है। वहीं, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) रूस यूक्रेन मामले की सुनवाई 7-8 मार्च को करेगा।

कोर्ट की ओर से बताया गया कि रूस यूक्रेन मामले में सुनवाई 7-8 मार्च को होगी. यूक्रेन ने 27 फरवरी को मामला दर्ज किया था। यूक्रेन ने कहा है कि रूस का नरसंहार रोकने का दावा झूठा है. संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने कहा कि उसने रूस को यूक्रेन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए नोटिस भेजा है.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाना जारी रखा है। कनाडा ने पहले ही रूसी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। वहीं, अब रूसी जहाजों को भी बंदरगाहों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। वहीं मानवाधिकार संगठनों ने रूप पर क्लस्टर और वैक्यूम बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के कीव शहर में हमले तेज कर दिए हैं। रूस द्वारा हमले में कीव में टीवी टावर को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे टीवी प्रसारण बंद हो गए।

Share This Article
Leave a Comment