युवती के पति व देवरों ने बनाई अश्लील वीडियो, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

Amit
2 Min Read

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपने ही कथित पति व देवरों पर घर में गुप्त कैमरा लगवाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर 16 जुलाई को आर्य समाज मंदिर से शादी का प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसके साथ किराये के मकान में रहने लगा। आरोप है कि कथित पति ने उसकी इच्छा के बिना संबंध बनाए, फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पति उसे ये वीडियो मोबाइल पर भेजकर 25 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। यह भी कह रहा है कि रुपये न दे सको तो उसकी किडनी दिल्ली के अस्पताल में बिकवा देगा। बुधवार को वह घर की सफाई कर रही थी तो उसने देखा कि उसके कमरे की दीवार पर लगी सीनरी में एक गुप्त कैमरा लगा है, जो ब्लूटूथ से जुड़ा है। उसे शक है कि इस कैमरे के जरिये उसके और भी अश्लील वीडियो बनाए गए होंगे। प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
Leave a Comment