स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की, गले लगाकर किया Kiss, वीडियो वायरल

Rohit Kumar
2 Min Read

सोशल मीडिया पर कई बार रोमांस के वीडियोज या तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. लेकिन कई बार यह इतने खतरनाक ढंग से और खतरनाक जगहों पर किया जाता है कि लोग इसके लिए अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं. ऐसा ही आया एक वीडियो सामने आया है जिसमें चलती हुई स्कूटी पर एक कपल रोमांस करते हुए दिख रहे हैं.

व्यस्त रोड पर लड़का स्कूटी लिए जा रहा

दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है. इसे एक यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो लखनऊ की एक जगह का है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि लखनऊ में किस जगह का है. लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यस्त रोड पर लड़का स्कूटी लिए जा रहा है और उसके आगे लड़की बैठी हुई है.

लड़की बार-बार उसे किस कर रही!

यह लड़की लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है और दोनों हाथों से उसको कसकर पकड़े हुए है. लड़की बार-बार उसे किस कर रही है. चौंकाने वाली बात है कि स्कूटी की स्पीड भी ठीक-ठाक तेज थी. अगर जरा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो दोनों गिर सकते थे. उन्हें तगड़ी चोट लग जाती. लेकिन वह दोनों तेजी से भाग रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना को पीछे चल रहे एक बाइक वाले ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. कुछ कहने लगे कि अपनी जान को दांव पर लगाना लगाकर यह सब ठीक नहीं है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया है.

Share This Article
Leave a Comment