टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर फरीदाबाद में 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

Amit
1 Min Read

शुरुआती मुनाफे के बाद ठगी का सच उजागर, पुलिस ने मामले की जांच तेज की

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी अभिषेक शर्मा को शेयर बाजार में 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 30.52 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने टेलीग्राम एप के लिंक के जरिए उसे एक चैनल से जोड़ा और भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

शुरुआत में अभिषेक ने 1.16 लाख रुपये निवेश किए, जिन पर 100 प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया। लेकिन जब उसने पैसा वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपियों ने टैक्स और वेरिफिकेशन के नाम पर और रुपये जमा कराने शुरू कराए। उसके खाते में 53 लाख रुपये तक का बैलेंस दिखाया गया, पर अंत में उसे न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन।

साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment