ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अन्तर्गत सूरजपुर कस्बे मे फुटपाथ पर खुले आसमान मे रहने को मजबूर घूमंतु प्रजाति के लौहार समुदाय के लोगों की मूलभूत सुविधाओ को लेकर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने संस्थापक डा राहुल वर्मा के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर पहुंचकर उपजिलाधिकारी उमेशचन्द निगम को ज्ञापन सौंपा। मीडिया प्रमुख ताराचंद नायक ने बताया कि संगठन सदस्यों ने घूमंतु प्रजाति के बेघर लोगों को मूलभूत सुविधाओ (शौचालय, पीने का पानी, शिक्षा, चिकित्सा, आवास) को लेकर माननीय जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है।संगठन की जिला उपाध्यक्ष माधुरी चौहान ने कहा कि ये लोग फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे दयनीय स्थिति मे जीवन व्यापन कर रहे है, जिससे महिलायें और बच्चे बेहद प्रभावित है। स्थायी आवास ना होने के कारण जहां महिलायें शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओ से वंचित है और महिलाये खुले मे शौच को मजबूर है जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है वहीं बच्चे शिक्षा से पूरी तरह वंचित है। खुले मे रहने के कारण जहरीले कीट पतंगो का खतरा लगातार बना रहता है । अत: संगठन द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय से इन बेघर लोगों के लिए स्थायी आवास की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा, कुसुम पथारिया सहित लौहार समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र अन्तर्गत सूरजपुर कस्बे मे फुटपाथ पर खुले आसमान मे रहने को मजबूर
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- कनावनी किसानों का ऐलान—अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए सुप्रीम कोर्ट की प्राधिकरण को दिया समय-सीमा भी खत्म
- दिल्ली में ₹83 करोड़ के मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 109 चेकबुक बरामद
- दिल्ली में फिर सनसनीखेज वारदात, मयूर विहार फेज-3 में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
- हाई कोर्ट ने डीटीसी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, 32 साल तक बकाया वेतन के मामले में लड़ता रहा मुकदमा
- 16 गोलियां बरसाने वाले शूटर अब भी फरार, पहचान होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली
- दिल्ली में भारी बारिश के बीच CM रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, जलभराव पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
- दिल्ली में 118 शिक्षकों का सम्मान, CM रेखा गुप्ता बोलीं- शिक्षा व्यवस्था में होगा सकारात्मक बदलाव
- शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे PM मोदी, SRCC में बोले- शिक्षा और नेतृत्व की विरासत
