करावल नगर में फायरिंग की घटना, वकील के सहायक को मारी गोली

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली — राजधानी के करावल नगर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घटना में एक वकील के सहायक श्रीकांत को गोली मार दी गई। घायल को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत पेशे से एक वकील के कार्यालय में काम करता है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं,

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश, पेशेवर विवाद या अन्य कारणों की भी जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment