गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट सोसायटी के पास चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार रात रिवर हाइट सोसायटी के स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई।

आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से राजनगर एक्सटेंशन में जाम लग गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

दमकल ने आग पर पाया काबू

एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव के मुताबिक रविवार रात करीब पौने नौ बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल ने कुछ देर में अगबोर काबू पा लिया। कार मालिक राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी निवासी अभय मित्तल हैं। उन्होंने दमकल को बताया कि कार में सीएनजी किट लगी थी। लेकिन आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Leave a Comment