नोएडा संवाददाता, थाना फेस टु क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको चौराहा सेक्टर 93 में बुधवार को एक मर्सिडीज गाडी़ अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें अचानक गाडी़ के अंदर ही आग लग गई मर्सिडीज चालक अनुज सहरावत निवासी बी-23 आदर्श अपार्टमेंट सेक्टर 9 रोहिणी न्यू दिल्ली की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।एडीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन विशाल पांडे ने बताया कि अनुज सहरावत दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-9 में परिवार सहित रहते हैं। और नोएडा में एक कम्पनी में नौकरी करते हैं। वह बीते मंगलवार देर रात मर्सिडीज कार में सवार होकर अपने मकान पर आए थे। देर रात ही वह वापस दिल्ली के लिए लौट रहे थे। तभी थाना फेस टु क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित सेक्टर-93 के एल्डिगो चौराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पास में ही स्थित एक पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में आग लग गई। जब तक कार में सवार अनुज सहरावत कुछ समझ पाते आग ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और अनुज सहरावत को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कार में जलकर ही उनकी मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराकर गाड़ी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

