शाहदरा में गैस लीकेज से लगी आग, घर में बुजुर्ग की दम घुटने से मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा के राम नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर लीकेज से घर में आग लग गई। धुंए के कारण दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बुद्रुक महतो के रूप में हुई है। मानसरोवर पार्क थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किराए पर परिवार के साथ रहते थे बुद्रुक

बुद्रुक महतो अपने परिवार के साथ राम नगर में बेटी के साथ किराये पर रहते थे। वह चार मंजिला मकान में भूतल पर रहते थे। शुक्रवार सुबह सात बजे बेटी गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी।

बुजुर्ग को घर में छोड़ पूरा परिवार निकला बाहर

गैस लीकेज होने से घर में आग लग गई। बुजुर्ग को छोड़कर परिवार के बाकी सदस्य घर से बाहर आ गए। बुजुर्ग अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला गया।

Share This Article
Leave a Comment