जापान के ओसाका में क्लिनिक में लगी आग, 24 की मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

ओसाका- पश्चिमी जापान में शहर में किताशिन्ची रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में आग लग गई है। ओसाका में आज एक कॉमर्शियल बल्डिंग में मेंटल हेल्थ क्लीनिक में आग लग गई है। सूत्रों को मुताबिक 24 लोगों के मौंत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने कहा कि मंजिल में एक क्लीनिक था, जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और सामान्य चिकित्सा देखभाल प्रदान करता था। आग पर आधे घंटे के बाद काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के बाद कई  दमकलकर्मी आठ मंजिला इमारत के अंदर और बाहर काम कर रहे हैं।

आस-पास से गुजर रहे लोगें ने बताया कि खिड़कियों से बहुत अधिक धुआं निकलते देखा था। एक महिला चौथी मंजिल की खिड़की के बाहर झुकी हुई थी और लोगों से मदद मांग रही थी। क्षेत्रीय नगर निगम का अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। ओसाका पुलिस बल्डिंग में लगी आगजनी की जांच कर रही है।

एक साल पहले भी क्योटो एनीमेशन स्टूडियो पर 2019 में आगजनी के हमले में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था, जिसमें 36 लोग मारे गए थे। जो दशकों में देश का सबसे घातक हिंसक अपराध था। ओसाका एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है।

Share This Article
Leave a Comment