मुख्‍य आरोपित पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ राख

Rohit Kumar
1 Min Read

ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी।

रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था।  इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी।

पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है।

Share This Article
Leave a Comment