आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में,चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद होने पर दो अभियुक्तों को भेजा जेल

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस गौतमबुद्धनगर के कासना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया मे चेकिंग के दौरान सन्तोष पुत्र रामआसरे को 45 टेट्रा पैक टिवन टावर ब्रांड के प्रत्येक की धारिता 200 एमएल अर्थात 9 ब0ली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना-कासना मे सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर ने ग्राम ककराला में दबिश के दौरान अभियुक्त दाउद पुत्र मेहरदीन निवासी ग्राम ककराला खासपुर नोएडा को 42 पव्वे मिस इंडिया देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में थाना दादरी में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment