सीवान में लूट के दौरान दुकानदार को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

Amit
1 Min Read

बसंतपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, विरोध पर दुकानदार को पैर में मारी गोली

सीवान। बसंतपुर बाजार में गुरुवार रात एक किराना दुकानदार को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। घायल दुकानदार चुटकुला प्रसाद दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके पास दिनभर की कमाई थी। जैसे ही वह स्टेट बैंक के पास पहुंचे, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा कर पैसे लूटने की कोशिश की।

दुकानदार ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को पहले सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

घटना से नाराज लोगों ने सड़कों पर उतरकर आगजनी शुरू कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment