लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत 

Amit
1 Min Read

देहरादून। डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment