ला रेसिडेंसिया सोसाइटी में दर्जनों टैंकर पानी और 20-20 लीटर डब्बा बंद पीने का पानी पूरे रात घर-घर तक उपलब्ध कराया

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेसिडेंसिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से पानी का संकट है। निवासियों को पानी की बहुत दिक्कत हो रही। निवासियों को होने वाले दिक्कत को देखते हुए दादरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्यासी मनवीर भाटी ने सोसाइटी निवासियों की मदद की। सोमवार रात से अब तक मनवीर भाटी ने दर्जनों टैंकर पीने का पानी खरीद कर सोसाइटी में उपलब्ध कराया। इसके साथ लगभग 20-20 लीटर पानी का बोतल पूरे रात घर-घर तक उपलब्ध कराया।

इतना ही नहीं बिल्डर के तरफ से पानी की सप्लाई सुचारु करने में हो रहे लगातार देरी पर निवासियों संग सोसाइटी के गेट पर धरना भी दिया। धरने के दौरान बिल्डर के ऑफिस में तालाबंदी किया। धरने के दौरान मनवीर ने बिल्डर को दो टूक कहा कि जब तक निवासियों की परेशानी दूर नहीं होती, वह धरने से नहीं हटेंगे।

इसके उपरांत बिसरख थाने के SHO को मौके पर बुला कर निवासियों के तरफ से दिए लिखित शिकायत पर FIR दर्ज कराया।

Share This Article
Leave a Comment