चरित्र पर करता है शक, जासूसी के लिए युवक को लगा रखा पीछे, जानिए महिला की आपबीती  

Amit
2 Min Read

रुड़की। साहब! पति चरित्र पर शक करता है और जासूसी के लिए एक युवक को पीछे छाेड़ रखा है। विरोध करती हूं तो मारपीट करता है। अब पति का जुर्म और नहीं सहना है। मुझे तलाक चाहिए। पति के उत्पीड़न की शिकायत सुनाते हुए महिला के आंसू छलक आए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति नशा करता है। उसने शादी के कुछ दिन बाद नौकरी भी छोड़ दी। घर चलाने के लिए वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करने लगी।
बोली पत्नी- पति के उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं

काम को लेकर पति आए दिन मारपीट करने लगा और उसके चरित्र पर शक करने लगा। आरोप लगाया कि पति ने उसकी जासूसी के लिए एक युवक छोड़ रखा है। वह जब घर से काम करने के लिए निकलती है तो युवक उसका पीछा करता है। वह अब पति के उत्पीड़न से तंग आ चुकी है और तलाक चाहिए।

पुलिस के सामने अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिला की आंखों में आंसू छलक आए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शिकायत पर महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment