नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये मूल्य की 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को लक्ष्मण चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल अग्रवाल पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी आढ़त बाजार, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

बरामदगी का विवरण:

10 ग्राम अवैध स्मैक

अनुमानित कीमत: ₹3,00,000

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

उप निरीक्षक राकेश पुंडीर (चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा)

उप निरीक्षक सर्वेश कुमार (चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक)

कांस्टेबल रजनीश

कांस्टेबल मुकेश

एएनटीएफ टीम, देहरादून

Share This Article
Leave a Comment