किशोरी के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

बिहार। बेतिया में भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने दुष्कर्म के घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर तीन महीना पहले अपने घर लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया के एक गांव में बगहा से किशोरी को काम कराने के लिए लाया था। अपने घर पर किशोरी से नौकरानी का काम करवाता था। आरोपी डॉक्टर सिसवनिया शुक्ला टोला गांव निवासी डॉक्टर पिंटू त्रिपाठी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर होम्योपैथिक का क्लीनिक बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र चलाता था। वहां से किशोरी को काम करवाने के लिए अपने घर लाया था और मौका पाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दे दिया।

इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा जा रहा है। जांच के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment