समस्या हल करने का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों को ठगते, वसूलते बड़ी रकम; दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को ऑनलाइन सहायता प्रदान करने के बहाने ठगते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले शुभम चौधरी(24), अखिल बरदिया(30) और राहुल गुसाईं(26) के रूप में हुई है। इन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया है।

30 जनवरी को बाहरी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में एक कॉल सेंटर के बारे में एक सूचना मिली थी, जो कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों को धोखा दे रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिरम ने कहा कि आरोपी खुद को बड़ी इंटरनेट कंपनियों का अधिकारी बताते थे। आरोपी उन्हें बताते कि वो उनकी समस्याओं को हल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उसका भुगतान करना पड़ेगा। वो अमेरिकी नागरिकों को धोखा देते थे।

पुलिस ने कहा कि छापामारी के दौरान तीन लोगों को पकड़ा। आरोपी अपना नाम विदेशी लोगों के तर्ज पर बताते थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने अवैध तकनीकों का इस्तेमाल किया, जिससे सरकारी खजाने को गलत नुकसान हुआ।

आरोपी अमेरिका में रहने वाले लोगों को उनकी समस्याएं सुलझाने के नाम पर धोखा दे रहे थे और मोटी रकम वसूल रहे थे। पुलिस ने पांच लैपटॉप और दो वाईफाई राउटर भी जब्त किए। अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment