दिल्ली: मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली जेल अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह बैरक में सलमान को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही उसे जेल के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सलमान त्यागी को मकोका के तहत दोषी ठहराया गया था और उस पर हत्या, रंगदारी व अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर आरोप थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Share This Article
Leave a Comment