Delhi Crime: हथियार के बल पर व्यापारी से 25 लाख की लूट, बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Rohit Kumar
1 Min Read

बाहरी दिल्ली। केशवपुरम थाना क्षेत्र में प्रेरणा चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर व्यापारी से 25 लाख की लूट कर फरार हो गए। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक व्यापारी स्कूटी पर सवार थे, तभी रुपये से भरा बैग लेकर आरोपित फरार हो गए। मामला कल देर रात की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों का पता लगा रही है।

Share This Article
Leave a Comment