पूूर्वी दिल्ली। भजनपुरा इलाके में चोर घर का ताला तोड़कर 40 लाख रुपये व कई लाख रुपये के गहने ले उड़े। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार घूमने के लिए मनाली गया हुआ था। वहां से लौटकर आने पर वारदात का पता चला। दीपिका शर्मा की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने चोरी की धारा में प्राथमिकी की है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दीपिका शर्मा अपने परिवार के साथ यमुना विहार में किराये पर रहती हैं। वह गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पहले गंगा विहार में अपने मकान में रहती थीं।
किसी परिचित का हाथ होने की आशंका
गत अक्टूबर को उस घर को 55 लाख रुपये में बेच दिया था। उस रकम में कुछ कर्जा अदा कर दिया। उस रकम से 40 लाख रुपये कार्टन में करके अलमारी में रखे हुए थे। गहने भी रखे हुए थे। वह परिवार के साथ मनाली घूमने के लिए गई थीं। वहां से लौटी और अलमारी देखी तो उसमें से रकम व गहने गायब थे। आशंका है कि इस रकम की चोरी में परिवार के किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है।
