ग्रेनो वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी: प्लास्टर गिरने की जानकारी साझा करना पड़ा भारी, निवासी को एओए का नोटिस

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसायटी में प्लास्टर गिरने की सूचना इटरनेट मीडिया पर साझा करना एक निवासी को भारी पड़ गया। एओए ने निवासी को कारण बताओ नोटिस जारी करके एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

जवाब नहीं देने पर एओए की शक्तियों का उपयोग करके कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं निवासी ने एओए पर तानाशाही का आरोप लगाया है। सोसायटी में राहुल राज परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार दोनों दिन सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटना हुई। निवासियों ने घटना के बाद एओए से मामले की शिकायत की।

इसके बाद जिलाधिकारी मेधा रुपम से भी मुलाकात करने को पहुंचे। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी प्राधिकरण से कार्रवाई करने की मांग की। अब निवासियों की सुरक्षा की चिंता करना उन पर ही भारी पड़ गया है।

एओए ने लगाए ये आरोप

एओए सचिव अंजनी कुमार पांडेय ने पत्र जारी करके आरोप लगाया गया है कि सोसायटी से जुड़ी कुछ भ्रामक जानकारियां समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों में प्रकाशित कराई गई हैं, जिससे सोसायटी की छवि प्रभावित हुई है।

पत्र में कहा गया है कि यदि किसी निवासी को कोई शिकायत या समस्या है तो उसे पहले एओए या मेंटेनेंस टीम के समक्ष रखा जाए, न कि सीधे सार्वजनिक मंचों पर जाए एसोसिएशन का कहना है कि सोसायटी में करीब 900 परिवार रहते हैं और बड़ी संख्या में निवेशकों ने अपनी जीवनभर की पूंजी यहां लगाई है।

ऐसे में अपुष्ट या अधूरी जानकारी सार्वजनिक होने से न केवल सोसायटी की प्रतिष्ठा बल्कि फ्लैटों के बाजार मूल्य पर भी असर पड़ सकता है।नोटिस के बाद निवासियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment