सपा ने जारी की 11 नए उम्मीदवारों की लिस्ट, गाजीपुर से लड़ेंगे अफजाल अंसारी

Rohit Kumar
1 Min Read

 उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीटों पर फंसे पेंच के बीच समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची (Samajwadi Party Candidates List) जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी की इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं. सपा ने अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को गाजीपुर से टिकट दिया है.

समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉक्टर एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है.

Image

​

Share This Article
Leave a Comment