खेत में मिला युवक का शव, गले में रस्सी का फंदा और चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Amit
2 Min Read

रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गूलड़ पीपलसाना गांव में जावेद ( 35) की हत्या कर दी गई। उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा मिला और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गूलड़ पीपलसाना गांव निवासी जावेद बिजली विभाग के ठेकेदार के अंडर में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार दोपहर बाद से वह गायब हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। शनिवार सुबह स्थानीय किसान बिट्टन अपने खेत में पहुंचा तो वहां देख ठिठक गया।

नजदीक पहुंचा तो उसकी शिनाख्त गांव के ही जावेद के रूप में की। शव मिलने की खबर गांव फैल गई। इसके बाद माैके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था और चेहरे पर चोट के निशान थे। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।मृतक के परिवार में मातम पसर गया। जावेद के बड़े भाई हनीफ की ससुराल गांव के ही है। उसकी साली अजीमनगर क्षेत्र में ब्याही थी। उसके एक बेटी है लेकिन एक साल पहले पति का निधन हो गया। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। आठ दिन पहले जावेद ने अपनी पहली पत्नी और पांच बच्चों के बावजूद भाई की विधवा से निकाह कर लिया था।

इसके बाद उसे दूसरी जगह रखकर रहने लगा। इस दौरान वह अपने घर भी आता- जाता रहा। इस निकाह को लेकर विधवा के परिवार में कोई विरोध भी नहीं बताया गया। युवक की हत्या की जानकारी मिली है। वह सरकारी कार्य से इलाहबाद आए हुए हैं। अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। जाँच में हत्या का खुलासा किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment