वीडियो कॉल में बेटी ने मां से लगाई मदद की गुहार, अगले दिन मिली मौत की खबर

Amit
2 Min Read

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका कृतिका शुक्ला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना से एक रात पहले कृतिका ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। उन्होंने रोते हुए परिवार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद अगले दिन ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि कृतिका ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही कृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment