ग्रेटर नोएडा । डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 132 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 08 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जेवर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 45 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 05 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करायें, ताकि उत्तर प्रदेश शासन की जो मंशा है उसको मूर्त रूप प्रदान किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, एसीपी पुलिस रुद्र कुमार सिंह, तहसीलदार जेवर विवेक कुमार सिंह भदोरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा, डीडीओ सुधा कुमारी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार दादरी तहसील में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 73 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 03 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही कराया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा0 नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 14 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई।
गौतम बुध नगर जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा पुलिस की बड़ी पहल, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के लिए खुला पेंशनर्स कक्ष
- नोएडा की सोसाइटी में गार्ड्स से गाली-गलौज का वीडियो वायरल, अब महिला बोली- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’
- नोएडा में साइबर ठगी का नया खेल, ऑनलाइन निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पे
- छिजारसी के डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का बड़ा खेल, 20 हजार घरों से हर महीने 1.8 करोड़ की वसूली
- ग्रेटर नोएडा: ऐमनाबाद के 4 किसानों को मिलेगा 6 प्रतिशत आबादी भूखंड
- ‘मेरा फोन छीन लिया, मेरे ऊपर बैठा’, ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में छात्रा ने मेंटेनेंस स्टाफ पर लगाया आरोप
- सीसीटीवी में बच्ची को बोरी में ले जाते दिखा आरोपी, ग्रेटर नोएडा में लापता 6 साल की मासूम की लाश मिली
- तिलक नगर मर्डर केस: दूसरे युवक से चैट देख भड़का आकिब, गुस्से में मुस्कान की हत्या
