सीएम योगी बोले- ये नया भारत है, यहां राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर पाबंदी लगाए जाने का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके आनुषांगिक संगठनों पर लगाया गया प्रतिबंध सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।’’

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, ‘‘यह ‘नया भारत’ है। यहां आतंकी, आपराधिक और राष्ट्र की एकता व अखंडता तथा सुरक्षा के लिए खतरा बने संगठन एवं व्यक्ति स्वीकार्य नहीं।’’

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को पीएफआई तथा उसके कई सहयोगी संगठनों पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पाबंदी लगा दी है। यह कदम पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी और उसके अनेक सदस्यों की हाल में हुई गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment