भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का नामांकन दाखिल करवाने रोहतक आएंगे सीएम नायब सैनी

Amit
1 Min Read

रोहतक।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कलानौर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का नामांकन दाखिल करवाने रोहतक आएंगे। इस अवसर पर वे हिसार रोड स्थित इनविटेशन गार्डन में आयोजित हवन समारोह में भी भाग लेंगे। रेनू डाबला के नामांकन के बाद रोहतक में भाजपा की चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

इसके साथ ही, रोहतक से भाजपा के अन्य प्रत्याशियों का भी नामांकन कार्यक्रम तय हो चुका है। गुरुवार को रोहतक शहर से मनीष ग्रोवर, गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा, और महम से दीपक हुड्डा अपने-अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आज करेंगे नामांकन
रोहतक में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी गढ़ी सांपला-किलोई से नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ रोहतक शहर से प्रत्याशी भारत भूषण बतरा और कलानौर से प्रत्याशी शकुंतला खटक भी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हुड्डा महम से प्रत्याशी बलराम दांगी के नामांकन के दौरान भी उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment