एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्र आज से एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा चौबीसों घंटे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सरकारी अधिकारी द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। मंगलवार शाम BJP संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मुर्मू  के नाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा व गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। द्रौपदी मुर्मू के पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है, राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। द्रौपदी मुर्मू की नीतिगत मामलों की समझ और उनके करुणामयी स्वभाव से हमारे देश को काफी लाभ होगा।’

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के सुदूर मयूरभंज जिले के एक संथाल गाँव से आती हैं। वो राज्य सरकार के कर्मचारी के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक स्कूल शिक्षक की नौकरी भी की है। मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले ये भारत की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल रह चुकी हैं।

अपने नाम की घोषणा के बाद मुर्मू ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि जैसे ही उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे नाम पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी, मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मुझे लगता है कि यह पीएम मोदी की सब का साथ, सब का विश्वास नीति का सबूत है।

Share This Article
Leave a Comment