आदर्श नगर में परिवारिक विवाद में बेटे की हत्या, पिता और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

Amit
1 Min Read

फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के हरी विहार में एक गंभीर परिवारिक घटना सामने आई है। धनीराम हलवाई ने अपने दो बेटों सुदामा और सूरज के साथ मिलकर तीसरे बेटे कृष्ण की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका कर पुलिस को आत्महत्या का झूठा सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बीके अस्पताल में करवाया।

जांच में पड़ोसियों और पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि पिता और दोनों भाइयों ने ही कृष्ण की हत्या की थी। जांच अधिकारी तुषाकांत शर्मा ने बताया कि मृतक कृष्ण शराब का आदी था और 15 सितंबर को शराब पीने के बाद उसके पिता और भाईयों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। बाद में तीनों ने मिलकर शव को फंदे पर लटका दिया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या समझते हुए 17 सितंबर को पोस्टमार्टम करवाया।

धनीराम और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment