दिल्ली के भजनपुरा में बुजुर्ग महिला से लूट, चाकू की नोक पर छीने 70 हजार

Amit
1 Min Read

गोदाम में अकेली बैठी महिला को बनाया निशाना, लुटेरे दो दिन की बिक्री की रकम लेकर फरार

दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्लास्टिक सामान के गोदाम में बैठी एक बुजुर्ग महिला से दो अज्ञात लुटेरों ने चाकू और पिस्तौल की नोक पर 70,000 रुपये लूट लिए। यह रकम गोदाम की दो दिन की बिक्री की थी।

घटना उस समय हुई जब महिला का बेटा वॉशरूम गया हुआ था और उसने अपनी मां को गोदाम पर निगरानी रखने के लिए बैठाया था। पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि वह कुर्सी पर बैठी थीं और हल्की नींद की अवस्था में थीं। तभी उन्हें हलचल महसूस हुई।

“मैंने देखा कि दो युवक अंदर आ चुके थे। उनके पास चाकू और पिस्तौल थी—पिस्तौल असली थी या नकली, ये नहीं कह सकती,” मंजू देवी ने बताया। “उन्होंने चाकू मेरी गर्दन पर रख दिया और पैसे मांगने लगे। मैंने उनसे मास्क हटाने को कहा, पर उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया। आखिरी समय तक मैंने उनका विरोध किया, लेकिन वो जबरन पैसे ले गए।”

Share This Article
Leave a Comment