अहमदाबाद पहुंची कैरेबियाई टीम, जानें ODI और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Rohit Kumar
2 Min Read

अहमदाबाद। कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम टीम इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दौरे पर अहमदाबाद पहुंच गई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह फरवरी से तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। सभी वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे।

विंडीज क्रिकेट ने ट्वीट किया, “बारबाडोस से दो दिन की लंबी यात्रा के बाद, मैरून में आदमी भारत वापस आ गया है।” गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने मंगलवार को कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह से 11 फरवरी तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज कोरोना महामारी के कारण खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेली जाएगी. जीसीए ने ट्वीट किया, ‘हम वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर वनडे सीरीज की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छह फरवरी को पहला वनडे बेहद खास और ऐतिहासिक मैच होगा क्योंकि भारत इस प्रारूप में अपना 1000वां मैच खेलेगा।

ईडन गार्डन्स में 75 फीसदी दर्शकों की अनुमति

वनडे के बाद दोनों टीमों को कोलकाता में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 75 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति दी है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा, हम माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के साथ स्टेडियम में 75 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति देने के लिए मुख्य सचिव और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच के बाद इस बार भी कैब को पूरा भरोसा है कि हम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी तीन मैचों की टी20 सीरीज की सफलतापूर्वक मेजबानी कर पाएंगे। वेस्टइंडीज और भारत के बीच टी20 मैच 16, 18 और 20 फरवरी को ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment