सीतापुर में चारपाई से बांधकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या, चंदन का पेड़ चुराने आए थे चोर

Rohit Kumar
2 Min Read

सीतापुर में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को चारपाई से बांधकर उसकी चाकुओं से गोड़कर निर्मम हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग व्यक्ति घटना के समय चंदन के पेड़ की रखवाली कर रहा था और इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि चंदन तस्करों ने चंदन का पेड़ काटने के दौरान ही उसकी हत्या कर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुयी है।

चाकुओं से गोदकर हत्या

घटना अटरिया थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव की है। यहां के निवासी 63 वर्षीय नौमी लाल के खेत में लाल चंदन का पेड़ बहुत पुराना लगा हुआ था जिसकी वह रोजाना खेत में रहकर ही रखवाली करते थे। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात भी वह खेत में लेते थे कि इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके पर धावा बोल दिया और चंदन का पेड़ काटने का प्रयास किया तो बुजुर्ग के विरोध करने पर उसे चारपाई से बांध दिया। घटनाक्रम के अनुसार बदमाशों ने बुजुर्ग को बांधकर उसे मुहं में कपड़ा ठूस दिया और फिर चाकुओं से कई बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने हत्या के बाद चंदन का पेड़ भी काट लिया और उसे लेकर रफ़ूचक्कर हो गए।

सुबह परिजनों ने देखा शव

आज सुबह जब बुजुर्ग खेतों से घर नही पहुंचे तो परिवार वाले उनकी सुध लेने खेतों की तरफ़ पहुंचे तो देखा खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आशंका है कि चंदन तस्करों ने ही हत्या के बाद पेड़ काट लिया हो। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों एक विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment