चिकन करी को लेकर हुई खूनी जंग, पिता ने बेटे पर किया डंडे से वार; हुई मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

मंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka Crime News) के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बाप को बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना ऐसी है कि पढ़कर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल बाप-बेटे के बीच घर में बनी चिकन करी (Fight Over Chicken Curry) को लेकर विवाद शुरू हुआ. घर में चिकन करी बनी थी, लेकिन यह पिता को खाने को नहीं मिली. इस बात पर पिता भड़क गया.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार चिकन करी नहीं मिलने पर पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने 32 साल के बेटे की पिटाई डंडे से कर दी और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मंगलवार, 4 अप्रैल की है. पुलिस ने इसकी जानकारी बुधवार को दी. घटना जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई.

पीड़ित की पहचान शिवराम के रूप में की गई है. घर में बनी चिकन करी खाने के मुद्दे पर उसका अपने पिता शीना के साथ विवाद हुआ. फिर पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. बात बेहद मामूली सी थी कि जब शिवराम का पिता घर लौटा तब तक घर में बनी चिकन करी समाप्त हो गई थी. इस पर शीना ने अपने बेटे शिवराम से झगड़ा किया. इसके बाद शीना ने गुस्से में आकर अपने बेटे को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग हैरान रह गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी मच गई. किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की हत्या कर दी जाएगी वह भी चिकन करी खाने को लेकर.

Share This Article
Leave a Comment