हापुड़ में भाजपा के जिला प्रभारी पर उस्तरे से हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ कर आरोपित फरार

Rohit Kumar
2 Min Read

हापुड़। बचलौटा नहर पुल के पास भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी पर बाइक सवार दो युवकों ने उस्तरा से हमला कर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. वह क्षेत्र के गांव भीकनपुर से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे.

जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी अपने एक साथी के साथ हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. उनकी गाड़ी जैसे ही बचलौटा नहर पुल के पास पहुंची बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी गाड़ी रोक दी. मान सिंह गोस्वामी ने जैसे ही कार की खिड़की नीचे की, युवकों ने पूछा कि क्या आप मान सिंह गोस्वामी हैं। संदिग्ध युवकों को देखकर उसने अपना नाम बदल लिया और अपना परिचय दिया। लेकिन इसके बावजूद युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद युवक कार का शीशा तोड़कर फरार हो गए। मान सिंह गोस्वामी तुरंत बाबूगढ़ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रत्याशी विजयपाल अरहट्टी, नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत समेत भाजपा के कई नेता थाने पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment