मंगलौर उपचुनाव में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के समर्थक

Manish Bhatt
1 Min Read

देहरादून। मंगलौर (हरिद्वार) विधान सभा उप चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बीजेपी समर्थक के बीच जमकर बहस हुई।

दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच किसी ने फायरिंग की खबर भी फैला दी। जबकि हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

 

प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह ,कांग्रेसी विधायक एसपी देहात के दफ्तर पर धरने पर बैठे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment