बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से मांगी फिरौती, पैसे ना देने पर गोली मारने की दी धमकी

Amit
1 Min Read

हरियाणा। बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के पास दिनदहाड़े दुकानदार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दुकानदार से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारपीट भी की और लूटने का भी प्रयास किया। जाते हुए बदमाशों ने पैसे ना देने पर गोली मारने की भी धमकी दी। इस घटना में चेतन और अमित को चोटें लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय रुद्ध पुल के पास एक ऑफिस में बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। आते ही उन्होंने पैसे की मांग की। जब विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। जैसे ही शोर शराबा सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो बदमाश गोली मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment