भरत मिलाप व राम राज्यभिषेक की लीला का हुआ भव्य मंचन

Rohit Kumar
2 Min Read

श्री रामलीला कमेटी द्वारा ग्रेनो साईट चार में गणेश वंदना से रामलीला प्रारम्भ हुई श्री राम लक्ष्मण को भेजकर लंका में विभीषण का राजतिलक करवाते हैं और हनुमान जी को अशोक वाटिका में सीता को लेने भेजते हैं और श्री राम लक्ष्मण से अग्नि का प्रबन्ध करने को कहते हैं कि सीता अग्नि परीक्षा के उपरांत ही मुझसे मिलेगी उनकी इस बात पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं तब श्री राम उन्हें समझाकर उन्हें शांत करते हैं और हनुमान जी सीता जी को लेकर आते हैं अग्नि परीक्षा के उपरांत पुष्पक विमान से राम लक्ष्मण सीता सुग्रीव हनुमान विभीषण सब अयोध्या के लिये चलते है मार्ग में ऋषि भारद्वाज का आशीर्वाद लेकर और मित्र गुह राज से मिलते हैं माता सीता गंगा जी की पूजा करती हैं और हनुमान नंदी ग्राम में पहुंचकर भरत को शुभ समाचात देते है कि श्री राम अयोध्या लौट रहे हैं यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं और पुरवासी नाचते गाते खुशी मनाते हैं और भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है और श्री राम गुरु वाशिष्ठ और तीनों माताओं से मिलते हैं तब गुरु वशिष्ठ उनके राजतिलक के लिये कहते हैं और अयोध्या में प्रभु श्री राम का राजतिलक होता हैं
इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन होता है ।
कमेटी सभी सहयोग कर्ताओ का मीडिया का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यूपी सीड़ा प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन का कमेटी धन्यवाद करती है
इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा , जी पी गोस्वामी हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल जितेंद्र चौहान श्यामवीर भाटी अमित गोयल अतुल जिन्दल विकास जतन भाटी श्रीचन्द भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना सुनील प्रधान अरुण गुप्ता विशाल जैन विकास गर्ग सुरेंद्र तायल विकास आर्य मास्टर प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment