बादलपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 610 ग्राम डोडा चूरन बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त मुनेश पुत्र बलवीर निवासी मामूरगंज थाना कादरचौक जिला बदायूं वर्तमान पता गली नंबर 5 मण्डौली थाना नन्दनगरी नार्थ ईस्ट दिल्ली को थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपुर गेट के सामने जीटी रोड भारत सर्विस सेन्टर के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 610 ग्राम डोडा चूरन बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का नशीले पदार्थों का तस्कर है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment