फर्जी निकाहनामा भेजकर मामी ने अपने ही भांजे का तुड़वा दिया रिश्‍ता, भांजे ने खोले सारे राज

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के शाहजहांपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र में 60 वर्षीय मामी अपने 42 साल के भांजे के साथ शादी करने पर अड़ गई। आरोप है कि उसने भांजे की होने वाली ससुराल में फर्जी निकाहनामा भेज दिया। इसके चलते उसका रिश्ता टूट गया। इस बीच उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। तहरीर आने पर पुलिस ने मामी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके मामा का इंतकाल दो मार्च 2022 को संदिग्ध हालात में हो गया था। मामा के बच्चे भी जवान हैं। युवक की कपड़े की दुकानें हैं। उसकी संपत्ति पर मामी की नीयत खराब हो गई। वह उससे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक ने रिश्ते की दुहाई देकर इनकार कर दिया।

युवक का आरोप है कि 16 दिसंबर को शांत सात बजे उसके आवास पर मामी, अपने दो पुत्रों, बहुओं आदि के साथ घुस आई और तोड़फोड़ और मारपीट की। युवक ने बताया कि उसकी 28 दिसंबर को बरात आनी थी, लेकिन उससे पांच दिन पहले होने वाली ससुराल के पते पर मामी ने फर्जी निकाहनामा भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूट गई। तहरीर आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment