अतीक के वकील खान शौलत हनीफ की पुलिस को मिली रिमांड, सुबह 6 से हो रही पूछताछ

Rohit Kumar
2 Min Read

अतीक अहमद के करीबी और उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे खान सौलत हनीफ को आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा. इस दौरान प्रयागराज पुलिस उससे पूछताछ करेगी. धूमनगंज पुलिस खान सौलत हनीफ से पूछताछ करेगी.

प्रयागराज पुलिस रिमांड के दौरान हनीफ से उमेश पाल हत्याकांड और अतीक अहमद के सिंडिकेट को लेकर सवाल जवाब करेगी. 12 घंटे की पुलिस कस्टडी में वो कई राज उगल सकता है.

हनीफ की पुलिस कस्टडी आज सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी. अतीक अहमद के वकील को लेने के लिए पीसीआर वैन एक घंटे बाद भी नैनी जेल नहीं पहुंची थी. खान सौलत हनीफ को पुलिस हिरासत प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने दी थी. कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब हनीफ से पूछताछ की जाएगी तो उसके वकील भी 10 मीटर के दायरे में मौजूद रहेंगे.

पुलिस को उमेश मर्डर में मिली थी भूमिका

इससे पहले पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में वकील खान सौलत हनीफ की भूमिका भी मिली थी. एनकाउंटर मे मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद और अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ का मोबाइल चैट सामने आया था. खान सौलत ने असद को उमेश पाल की तस्वीर भेजी थी. कई तस्वीरें 19 फरवरी को भेजी गईं थीं, जिसके बाद असद ने उन तस्वीरों को दूसरे शूटर्स को भेज दिया था.

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

इसके बाद 24 फरवरी को प्रयागराज में ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल मर्डर केस में अतीक के वकील हनीफ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. उमेश पाल के किडनैप केस में सौलत हनीफ को पहले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है और वह नैनी जेल में बंद है.

Share This Article
Leave a Comment