प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

बरेली। लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोपी नौशाद जमाली के बड़े भाई दिलशाद को इज्जतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन और तीन अलग नामों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। कुछ दिन पहले कर्मचारीनगर में लड़कियों से झगड़ा कर रहे दो युवकों को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पकड़ा था। उनके अन्य साथी फरार हो गए थे। तब युवकों ने अपने हिंदू नाम बताए थे। पूछताछ में दोनों के असली नाम नौशाद जमाली और अमान सामने आए। दोनों से कई फर्जी आधार कार्ड भी मिले थे। इज्जतनगर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था।

विवेचना के दौरान सामने आया कि नौशाद के साथ उसका बड़ा भाई दिलशाद भी इंस्टाग्राम पर विभिन्न नामों से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने मुकदमे में नाम खोलते हुए दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिलशाद खुद को मेडिकल छात्र बताकर लड़कियों को जाल में फंसाता था। दिलशाद इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर की तरह पेश करता था। इस वजह से लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थीं। दिलशाद उनसे बात कर अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश करता था। दिलशाद के भाई नौशाद का केरल कनेक्शन भी सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि नौशाद किसी सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुकदमे में अभी और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment