वायुसेना के लिए 12 सुखोई लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली: रक्षा के क्षेत्र में भारत की ताकत में और इजाफा होने वाला है। रक्षा मंत्रालय ने आज 12 सुखोई 30MKI लड़ाकू विमान खरीदने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद भारतीय वायुसेना के लिए ये 12 लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। इन विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बनाएगा यानी HAL बनाएगा। विमान के निर्माण में 69 प्रतिशत से ज्यादा सामान स्वदेशी होगा। सारे 12 सुखोई विमान हथियार और सेंसर से लैस होंगे।

पिछले 12 सुखोई विमानों की लेगा जगह

इन 12 सुखोई 30MKI विमानों को आज के जमाने के हिसाब से बनाया गया है। ये आधुनिका से लैस होगा। रक्षा मंत्रालय ने जिन 12 सुखोई लड़ाकू विमानों को मंजूरी दी है वो पिछले 12 सुखोई विमानों की जगह लेंगे जो बीते सालों में हादसे के चलते खत्म हो चुके हैं। इनकी खासियत की बात करें तो यह हवा से जमीन और हवा से हवा में एकसाथ युद्ध लड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment